Class 10 Science Important Question Chapter 6 Model Paper PDF 1

Class 10 Science Important Question Chapter 6 Model Paper PDF 1

यदि आप Class 10 बोर्ड एग्जाम में टॉप करना चाहते हो तो यह नोट्स Class 10 Science Important Question Chapter 6 Model Paper PDF बहुत महत्वपूर्ण साबित होगे |

पार्ट -4 नियंत्रण एवं समन्वय 

  • प्रश्नों की विशेषताए
  • प्रश्नों को बहुत आसान भाषा में लिखा गया है जिसके कारण कमजोर विधार्थी को भी पढ़ते ही समझ में आ जायेगे |
  • रंगीन चित्रों का उपयोग
  • परीक्षा पैटर्न 2023-24 के अनुसार बनाये गये है |
  • आसान रिविजन
  • सारगर्भित प्रश्न
  • प्रश्न PDF के रूप में मिलेगे जिसको आप आसानी से प्रिंट करवा सकते है |

10th Biology Notes & Question Answer: Chapter 6 नियंत्रण ..,

TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectScience
ChapterChapter 6
Chapter Name  नियंत्रण एवं समन्वय 
CategoryClass 10 Science Important Question in Hindi
MediumHindi

NCERT Exemplar Class 10 Science Solutions Chapter 6,

नियंत्रण एवं समन्वय class 10th science objective Question 2024


 ऐब्सीलिक एसिड किस तरह का रसायन है ?  
   ऑक्जिन की तरह  
 ②  जिबरेलिन्स की तरह  
 ③  साइटोकाइनिन की तरह  
 ④  वृद्धिरोधक की तरह   

 ④  वृद्धिरोधक की तरह   
Solution  ऐब्सीलिकअम्ल:-
(i) पौधें में वृद्धि को रोकता/ नियंत्रित करता है इसीलिए इसे वृद्धि रोधक हार्मोन कहा जाता है।
(ii) पौधों में जल हृास को नियंत्रित करता है।
(iii) पौधों में प्रोटीन के संश्लेषण को प्रोत्साहित करता है।


बीजरहित पौधों के उत्पादन में ये सहायक होतेहैं – 
     सॉइटोकाइनिन  
 ②  ऑक्सिन  
 ③  जिबरेलिन्स  
 ④  ऑक्सिन एवं जिबरेलिन्स दोनों   

 ④  ऑक्सिन एवं जिबरेलिन्स दोनों  
Solution  ①. ऑक्सिन :-
(i) ऑक्सिन फलों की वृद्धि को बढ़ावा देते है।
(ii) कोशिकाओं की लंबाई में वृद्धि करते है।
②. जिबरेलिन्स :-
(i) ऑक्सिन की उपस्थिति में जिबरेलिन्स पौधें में कोशिका विवर्धन तथा कोशिका विभेदन को बढ़ावा देते हैं।
(ii) फलों तथा तनों की वृद्धि को बढ़ावा देते है।  


मस्तिष्क की गुहा क्या कहलाती हैं – 
    आलिंद  
 ②  देहगुहा  
 ③  क्रेनियम  
 ④  गुहा   

 ③  क्रेनियम  
Solution  मानव खोपड़ी का वह भाग जो मस्तिष्क को सुरक्षा प्रदान करता है, जिसमें मनुष्य का दिमाग स्थित रहता है। मस्तिष्क की गुहा क्रेनियम कहलाती हैं   


गलगण्ड अथवा घेंघा रोग होता है-  
   चीनी की कमी से  
 ②  आयोडीन की कमी से  
 ③  रक्त की कमी से  
 ④  मोटापा से   

 ②  आयोडीन की कमी से  
 Solution  अवटुग्रंथि (थॉयरॉइड ग्रंथि) को थायरॉक्सिन हॉर्मोन बनाने के लिए आयोडीन की आवश्यकता होती है। थायरॉक्सिन कार्बोहाइड्रेट, वसा तथा प्रोटीन के उपापचय का नियंत्रण करता है जिससे शरीर की संतुलित वृद्धि हो सके। अत: अवटुग्रंथि के सही रूप से कार्य करने के लिए आयोडीन की आवश्यकता होती है। आयोडीन की कमी से गला फूल जाता है, जिसे गॉयटर रोग या घेंघा रोग या गलगण्ड रोग कहते हैं।

Leave a Comment

20seconds

Please wait...