Class 10 Science Important Question Chapter 7 Model Paper PDF 1

Class 10 Science Important Question Chapter 7 Model Paper PDF

यदि आप Class 10 बोर्ड एग्जाम में टॉप करना चाहते हो तो यह नोट्स Class 10 Science Important Question Chapter 7 Model Paper PDF बहुत महत्वपूर्ण साबित होगे |

part -1 जीव जनन कैसे करते हैं 

  • प्रश्नों की विशेषताए
  • प्रश्नों को बहुत आसान भाषा में लिखा गया है जिसके कारण कमजोर विधार्थी को भी पढ़ते ही समझ में आ जायेगे |
  • रंगीन चित्रों का उपयोग
  • परीक्षा पैटर्न 2023-24 के अनुसार बनाये गये है |
  • आसान रिविजन
  • सारगर्भित प्रश्न
  • प्रश्न PDF के रूप में मिलेगे जिसको आप आसानी से प्रिंट करवा सकते है |

how do organisms reproduce class 10 important questions pdf download

TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectScience
ChapterChapter 7
Chapter Name जीव जनन कैसे करते हैं 
CategoryClass 10 Science Important Question in Hindi
MediumHindi

how do organisms reproduce class 10 important questions with answers

class 10 science chapter 7 important question answer


हाइड्रा में प्रजनन किस विधि से होता है ?  
①  द्विखंडन 
②  मुकुलन 
③  लैंगिक जनन 
④  इनमें से कोई नहीं   

②  मुकुलन 
 Solution  जीवों में कोशिकाओं के नियमित विभाजन के कारण एक स्थान पर उभार बन जाते हैं इन उभारों को ही मुकुल (bud) कहते हैं।
हाइड्रा में कोशिकाओं के नियमित विभाजन के कारण एक स्थान पर उभार विकसित हो जाता हैं। यह उभार (मुकुल) वृद्धि करता हुआ नन्हें जीव में बदल जाता हैं तथा पूर्ण विकसित होकर जनक से अलग होकर स्वतंत्र जीव बन जाता हैं। जनन की यह प्रक्रिया मुकुलन कहलाती है।  


घोंघा किस समुदाय का प्राणी है ?  
①  मोलस्का  ②  इकाईनोडर्मेटा  ③  आर्थोपोडा  ④  एनीलिडा   

①  मोलस्का 
 Solution  घोंघा मोलस्का समुदाय का प्राणी है जिसका शरीर मुलायम होता है। यह जमीन और पानी दोनों जगह पाया जाता है। जमीन पर पेड़ और पोधो पर पाया जाता है। यह समुद्र और तालाबो में भी मिलता है।


निम्नलिखित जीवों में से किस में अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा होता हैं ?  
  ①  लेस्मानिया  ②  प्लाज्मोडियम  ③  यीस्ट  ④  अमीबा   

 ③  यीस्ट 
Solution  मुकुलन विधि – यीस्ट
बहुखंडन – प्लाज्मोडियम
द्विखंडन – लेस्मानिया
द्विखंडन – अमीबा  


मुकुलन द्वारा प्रजनन किस में होता है ?  
①  अमीबा में  ②  यीस्ट में  ③  मलेरिया परजीवी में  ④  परागकरण में   

 ②  यीस्ट में

Solution  कोशिकाओं के नियमित विभाजन के कारण एक स्थान पर उभार विकसित हो जाता हैं। यह उभार (मुकुल) वृद्धि करता हुआ नन्हें जीव में बदल जाता हैं तथा पूर्ण विकसित होकर जनक से अलग होकर स्वतंत्र जीव बन जाता हैं। जनन की यह प्रक्रिया मुकुलन कहलाती है। उदाहरण – यीस्ट  


 मनुष्य में कितने जोड़े गुण सूत्र पाए जाते है ‌?  
①  26  ②  14  ③  23  ④  18   

③  23 

 Solution  मानव कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या 46 होती है जो 23 के जोड़े में होते हैं। इनमे से 22 गुणसूत्र नर और मादा में समान और अपने -अपने जोड़े के समजात होते हैं। इन्हें सम्मिलित रूप से समजात गुणसूत्र कहते हैं। 23 वें जोड़े के गुणसूत्र स्त्री और पुरूष में समान नहीं होते जिन्हे विषमजात गुणसूत्र कहते हैं।  

Leave a Comment

20seconds

Please wait...