CUET Hindi Notes Ling|लिंग|Hindi Grammar PDF Download

CUET Hindi Notes Ling लिंग Free PDF Download

यदि आप CUET की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको मिलेंगे हिंदी के CUET Hindi Notes Ling 800 से अधिक लिंग हर परीक्षा में बार-बार आते हैं|

लिंग :परिभाषा, भेद और उदाहरण

लिंग

• लिंग/लिङ्ग का अर्थ– चिह्‌न

वे शब्द जो किसी संज्ञा की पहचान कराए अर्थात् संज्ञा के जिस रूप के द्वारा पुरुष जाति या स्त्री जाति का बोध हो, लिंग कहलाते हैं; जैसे– लड़का (पु.), पुस्तक (स्त्री.), गाय (स्त्री.), कुत्ता (पु.), बकरी (स्त्री.)

  • • लिंग के भेद दो भेद
  • 1. पुल्लिंग 2. स्त्रीलिंग

1. पुल्लिंग शब्द के जिस रूप के द्वारा पुरुष जाति का बोध हो, पुल्लिंग कहलाता है; जैसे– घोड़ा, बकरा, पिता, पुत्र, पेन, बालक इत्यादि।

2. स्त्रीलिंग शब्द के जिस रूप के द्वारा स्त्री जाति के होने का बोध हो, स्त्रीलिंग कहलाता है; जैसे– घोड़ी, बकरी, माता, बालिका, पेंसिल, कुर्सी इत्यादि।

• विशेष संस्कृत भाषा में प्रयुक्त नपुंसकलिंग शब्दों को हिन्दी में वाक्य प्रयोग के आधार पर पुल्लिंग और स्त्रीलिंग में रखा जाता है।

• सदैव पुल्लिंग शब्द– 

कौआ, खरगोश, भेड़िया, तोता, उल्लू, पक्षी, पशु, खटमल, बाज, मच्छर, गरुड़, गैंडा, जुगनू, भालु, गिद्ध, चीता, कछुआ, केंचुआ, तेंदुआ, गिरगिट, गीदड़, ततैया, समूह, दल, मण्डल, संघ, झुंड, गिरोह, दस्ता, कुटुंब, लोग, परिवार, समाज, समुदाय इत्यादि।

• सदैव स्त्रीलिंग शब्द–

 मछली, मक्खी, मैना, छिपकली, लोमड़ी, मकड़ी, चील, तितली, गिलहरी, दीमक, संतान, चींटी, कोयल, गौरैया, जोंक, बटेर, जूँ, फौज, सभा, भीड़, प्रजा, पुलिस, सरकार, जनता, सेना, टोली, समिति, संसद इत्यादि।

• उभयलिंगी शब्द–

 वर्तमान समाज में कुछ पदवाची शब्द ऐसे हैं, जिनमें लिंग परिवर्तन नहीं होता है, चाहे पद पर स्थित व्यक्ति पुरुष हो, चाहे स्त्री; जैसे– राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्री, डॉक्टर, प्रिंसिपल, मैनेजर, मुख्यमंत्री, वकील, सांसद, संत, सचिव, व्याख्याता, इंस्पेक्टर, प्रोफेसर, जज, मजिस्ट्रेट इत्यादि।

• लिंग परिवर्तन के विशेष नियम–

1. शब्दांत ‘अ’ के स्थान पर ‘आ’ जोड़कर स्त्रीलिंग बना दिया जाता है–

पुल्लिंग स्त्रीलिंग
वृद्धद्धा
अनुजअनुजा
शिष्यशिष्या
प्रिय प्रिया
आचार्यआचार्या
बालबाला
सुत सुता
छात्रछात्रा
सदस्यसदस्या
शूद्रशूद्रा

2. शब्दांत अ/आके स्थान पर जोड़कर–

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
लड़कालड़की
काका  काकी
कबूतरकबूतरी
चाचाचाची
ब्राह्मणब्राह्मणी
दादादादी
बेटा बेटी
पुत्र पुत्री
बकराबकरी
मुर्गा मुर्गी
भतीजाभतीजी

3. शब्दांत ‘अ/आ’ के स्थान पर इयाजोड़कर–

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
कुत्ताकुतिया
बूढ़ा बुढ़िया
लोटालुटिया
डिब्बाडिबिया
चूहा चूहिया
बेटा बिटिया
चिड़ाचिड़िया
गुड्डा गुड़िया
बंदरबंदरिया

4. कुछ पुल्लिंग शब्दों के साथ बिना किसी परिवर्तन के ‘नी’ जोड़कर–

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
सिंह सिंहनी
शेर शेरनी
ऊँट ऊँटनी
मोर मोरनी
जाटजाटनी
चोर चोरनी
रीछ रीछनी
हाथीहथनी

5. पुल्लिंग शब्द के अंतिम स्वर के स्थान पर आइनजोड़कर–

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
पंडा पंडाइन
चौबे चौबाइन
दूबे दुबाइन
पंडितपंडिताइन
ठाकुरठकुराइन
शुक्लशुक्लाइन
लालाललाइन
गुरु गुरुआइन
बाबू बबुआइन

6. पुल्लिंग शब्द के अंतिम स्वर के साथ इनप्रत्यय जोड़कर–

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
लुहारलुहारिन
ग्वालाग्वालिन
नाई नाइन
हलवाईहलवाइन
बाघ बाघिन
कुम्हारकुम्हारिन
धोबीधोबिन
कहारकहारिन
पुजारीपुजारिन
नातीनातिन
नाग नागिन

7. पुल्लिंग शब्द के अंत में इकाप्रत्यय जोड़कर–

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
नायकनायिका
गायकगायिका
सेवकसेविका
लेखकलेखिका
पाठकपाठिका
बालकबालिका
अध्यापकअध्यापिका
उपदेशकउपदेशिका

8. शब्दान्त वान/मानके स्थान पर क्रमश: वती/मतीजोड़कर–

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
धनवानधनवती
आयुष्मानआयुष्मती
गुणवानगुणवती
भगवानभगवती
ज्ञानवानज्ञानवती
रूपवानरूपवती
श्रीमानश्रीमती
बुद्धिमानबुद्धिमती
महानमहती

9. पुल्लिंग शब्द के अंत में प्रयुक्त के स्थान पर इनीजोड़कर–​​​​​​​

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
संन्यासीसंन्यासिनी
स्वामीस्वामिनी
हितकारीहितकारिणी
मानीमानिनी
तपस्वीतपस्विनी
एकाकीएकाकिनी
यशस्वीयशस्विनी
परोपकारीपरोपकारिणी
अभियानीअभियानिनी

10. पुल्लिंग शब्द के अंत में प्रयुक्त ताके स्थान पर त्रीजोड़कर–

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
नेता नेत्री
अभिनेताअभिनेत्री
रचयितारचयित्री
कर्ताकर्त्री
धाताधात्री
वक्तावक्त्री
दातादात्री
प्रबंधकर्ताप्रबंधकर्त्री
भ्राताभ्रात्री

11. सदैव पुल्लिंग शब्दों के साथ मादाशब्द जोड़कर और सदैव स्त्रीलिंग शब्दों के साथ नरशब्द जोड़कर लिंग परिवर्तन कर दिया जाता है–​​​​​​​

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
खटमलमादा खटमल
खरगोशमादा खरगोश
भेड़ियामादा भेड़िया
मच्छरमादा मच्छर
कौआमादा कौआ
चीतामादा चीता
बाजमादा बाज
तोतामादा तोता
छिपकलीनर छिपकली
मक्खीनर मक्खी
मछलीनर मछली
मैना  नर मैना
कोयलनर कोयल
तितलीनर तितली
लोमड़ीनर लोमड़ी
गिलहरीनर गिलहरी
चीलनर चील

लिंग :परिभाषा, भेद और उदाहरण , Ling in Hindi – Adda247

लिंग MCQ Quiz in हिन्दी – Objective Question with Answer for लिंग
‘लिंग-विचार’ की दृष्टि से असंगत कथन को छाँटिए
All Detailed Notes of Hindi for CUET Entrance Test
CUET Hindi Study Material – Testbook.com
CUET Hindi Language Sample Paper

Hindi Notes

RBSE Model paper Class 12 Political

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को प्रबल व बेहतर बनाने के लिए हम लेकर आये है बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम पर आधारित 10 मॉडल टेस्ट पेपर्स RBSE Model paper Class 12Political उपलब्ध है।

URL: https://my-notes.in/

Author: G S

Editor's Rating:
4.89

Pros

  • BEST NOTES

Leave a Comment

Free Notes PDF | Quiz | Join टेलीग्राम
20seconds

Please wait...