CUET Hindi Notes समश्रुत भिन्नार्थक शब्द|PDF Download Free

CUET Hindi Notes समश्रुत भिन्नार्थक शब्द Samshrut Bhinnarthak Shabd

यदि आप CUET की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर आपको मिलेंगे हिंदी के CUET Hindi Notes समश्रुत भिन्नार्थक शब्द 800 से अधिक समश्रुत भिन्नार्थक शब्द जो हर परीक्षा में बार-बार आते हैं|

Hindi: समश्रुत भिन्नार्थक शब्द । Samshrut Bhinnarthak Shabd । Hindi Grammer

हिन्दी के अनेक शब्द ऐसे हैं, जिनका उच्चारण प्राय: समान होता है किन्तु उनके अर्थ भिन्न होते हैं, युग्म-शब्द कहलाते हैं; जैसे—

अंब माता/आम
अंबु जल 
अंगद  बालि का पुत्र
अगद  नीरोग
अग्रआगे
अगर   धूपबत्ती
अंतर   फर्क
अतर   इत्र
•  अभिज्ञ   जानकार
अविज्ञमूर्ख
अंजित   काजलयुक्त
अजीतजो जीता न गया हो
अंतसमाप्त
अंत्य   नीचे का/अंत का
अंबर   आकाश
अमर   न मरने वाला
अंशहिस्सा
अंसकंधा
अगम  जहाँ कोई न पहुँच सके
आगमशास्त्र/आगमन
अगर   यदि/धूपबत्ती
आगारभंडार/स्थान
अजर  जिसे बुढ़ापा नहीं आता
अजिरआँगन
•.अतलतलहीन/गहरा
अतुलजिसकी तुलना न हो सके
अथकजो थकता न हो
अकथजो कहा न जा सके
अनल  आग
अनिलवायु
अनादि   जिसका आरम्भ नहीं है
अन्नादि  अन्न वगैरह
अनुसार  अनुरूप
अनुस्वार वर्ण का नासिक्य रूप
अन्न   अनाज
अन्य  दूसरा
अपमान  निरादर
उपमान   जिससे उपमा दी जाए
अपकार बुराई
उपकार  भलाई
अपहार  अपहरण
उपहार   भेंट
अपेक्षा   आवश्यकता
उपेक्षातिरस्कार/अवहेलना
अम्बुज   कमल
अम्बुधिसागर
अभय   बिना भय के
उभयदोनों
अभिनयनाटक खेलना
अविनयधृष्टता
 • व्यजन   पंखा
व्यंजन   पकवान/क्, ख् आदि ध्वनियाँ
अभिमानअहंकार
अभियानचढ़ाई
अभिरामसुन्दर
अविराम  लगातार
अमलबिना मैल
अम्ल   तेज़ाब/खटास
अमूलबिना जड़ का
अमूल्य   अनमोल
अरथीशव ले जाने के लिए बनी शैया
अर्थी   चाहनेवाला
अरबी  अरब की भाषा
अरवी  एक कंद
अरिशत्रु
अरीस्त्री के लिए संबोधन
अर्घअंजुलि भर जल देना
अर्घ्य   पूजनीय
अलि   भौंरा
अली   सखी
अवधिनियत समय
अवधीअवध की बोली
अवरोध  रुकावट
अविरोधबिना विरोध के
अवलंबसहारा
अविलंबशीघ्र/बिना विलम्ब के
अपत्य   संतान
अपथ्य  जो बीमार के लिए उपयुक्त न हो
अशोच  चिंतारहित
अशौच  अपवित्र
आकर   खान/ख़ज़ाना
आकार  रूप/बनावट
आदि  प्रारम्भ
आदी  अभ्यस्त
आधिमानसिक कष्ट
आधीआधा का स्त्रीलिंग शब्द
आपात   आकस्मिक
आपादपैरों तक
आरति  विरक्ति/विराम
आरती पूजन क्रिया
आभास  प्रतीत होना/भ्रम-सा
अभ्यासआदत/बार-बार करना
आयतलम्बा-चौड़ा/आकृति विशेष
आयातदेश में माल लाना
आयास   प्रयत्नपूर्वक
आवास   निवास-स्थान
आसनबैठने की विधि/जगह
आसन्न  निकट आया हुआ
आभरणआभूषण
आमरण  मृत्युपर्यन्त
आर्त्त   दुःखी
आर्द्रगीला
इंदिरा  लक्ष्मी
इंद्रा  इंद्र की पत्नी
वरण   चुनाव
वारणन्योछावर करना
उक्त कहा हुआ
उक्तिकथन
उद्वेक  वृदि्‌ध
उद्वेगचिंता
उतरनीचे आना
उत्तरजवाब
उपल  पत्थर
उत्पलकमल
उर   छाती/वक्ष
उरु  स्तन
ऊरु  जाँघ
उद्‌यततैयार
उद्‌धतउद्दंड
उदाहरणदृष्टांत
उद्‌धरणवाक्य का वैसा ही कथन उतारना
उपस्थितहाज़िर
अनुपस्थितगैरहाज़िर
रक्त  खून
रिक्तखाली
ऋतसत्य
ऋतुमौसम
ओटना   बिनौले अलग करना
औटना   खौलना
ओरतरफ़
औरतथा
कंकड़ी   छोटा कंकड़
ककड़ी   एक तरकारी
कंगाल   दरिद्र
कंकाल   ठठरी/अस्थि-पंजर
कचकेश
कुचस्तन
कुट  घर/किला
कूट  पर्वत की चोटी
कांता  सुन्दर स्त्री
कांतारजंगल
कटौती   कुछ अंश कम करना
कठौतीकाठ का कटोरा
कटिबद्धकमर कसकर तैयार रहना
कटिबंधपृथ्वी का भाग/कमरबंध
कटीली   पैनी/काटने वाली
कँटीली   काँटों वाली
कड़ी   जंजीर का छल्ला/कठोर
कढ़ी   दही और बेसन की सब्जी
कत्था  एक पेड़ की छाल
कथा   कहानी
कदम  डग
कदंबएक पेड़
कपिश   भूरा
कपीशहनुमान/बंदरों का राजा
करकट   कचरा
कर्कटकेकड़ा
करण  साधन
कर्णकान
कर्मकाम
क्रमसिलसिला
कलपनादुखी होकर बिलखना
 कल्पना   कृत्रिम विचार
कलि   कलियुग
कली   अनखिला फूल, कोंपल
कादंबिनीघटा
कादंबरी शराब
कांति  चमक
क्रांति  उलट-फेर/परिवर्तन
क्लांति   थकावट
किला  दुर्ग
कीला  बड़ी कील
कुंडलकान का आभूषण
 कुंतलसिर के बाल
कुलसब/वंश
कूलकिनारा
कृति   रचना
कृती   चतुर/कर्ता
कृपण कंजूस
कृपाण   तलवार
कृमि   कीड़ा
कर्मी   कर्मचारी
कोरसिरा/किनारा
कौरनिवाला/ग्रास
कोश   शब्दों का संग्रह
कोष   खज़ाना
कोस   दूरी का माप
कोसल   अयोध्या का प्रदेश/अवध
 कौशलनिपुणता
खराविशुद्ध
खर्रालंबा चिट्ठा
खड़ा   पैरों पर सीधा बना
खाद   उर्वरक
खाद्य   खाने लायक
खोआमावा
खोया  गुम हुआ
खोलना  जकड़ से मुक्त करना/उघाड़ना
खौलनाउबलना
गगरा  घड़ा
घघरा  लहँगा/स्त्री का अधोवस्त्र
गण  समूह
गण्य   गिने जाने योग्य
गदाएक प्राचीन अस्त्र
गधागर्दभ
गिरीगूदा
 गिरिपहाड़
गाड़ी   वाहन
 गाढ़ीगहरी
गूँथना  पिरोना
 गूँधनासानना/माड़ना
गृह  घर
 ग्रह  नक्षत्र
ग्रंथ  पुस्तक
ग्रंथिगाँठ
 ग्रंथीगुरुग्रंथ पढ़ने वाला
चंटचतुर
 चंड  क्रोधी
चसक आदत
चषक  शराब पीने का प्याला
चक्रवाकचकवा पक्षी
चक्रवातबवंडर
चतुष्पद  चार पैरों वाला
चतुष्पथचौराहा
चितपीठ के बल
चित्त   मन
चिता   शव जलाने के लिए लकड़ियों का ढेर
 चिंताफिक्र
 चीताएक जंगली पशु
चिर  सदैव/प्राचीन
चीर  वस्त्र
चेली   शिष्या
 चैलीलकड़ी के पतले टुकड़े
छत्र  बड़ा छाता
छात्रविद्यार्थी
क्षात्र क्षत्रिय संबंधी
जगत्  संसार
जगतकुएँ का चबूतरा
जलद  बादल
जलजकमल
जबानजीभ
जवानयुवा
जरठ   बूढ़ा
जठर   पेट
जामनदूध जमाने की खटाई
जामुनएक फल
जुआ   बैलों के कंधे की लकड़ी
जूआ   द्यूत क्रीड़ा
जूठा   खाकर छोड़ा हुआ/जूठन
झूठा   झूठ बोलने वाला
झकसनक
झख   तुच्छ कार्य/मछली
टोटाकमी
टोंटाबंदूक का कारतूस/कटे हाथ वाला
डाँटफटकार
डाटटेक/रोक
दीठदृष्टि/नजर
ढीठ  धृष्ट/निडर
डोल   एक बरतन
ढोलएक वाद्य यंत्र
डोरसूत
ढोरमवेशी
तक्रछाछ
तर्कदलील/बहस
तरणि  सूर्य
तरणीनौका
तरुणी युवती
तम  अंधकार
तमा  रात्रि
तनुपतला
तनूपुत्र
तड़ाकशीघ्र
तड़ागतालाब
तरी  गीलापन
तरि  नौका
तुरंग   घोड़ा
तरंग   लहर
दमन   दबाना
दामन  आँचल/साड़ी का छोर
दशन   दाँत
दंशनदाँत से काटना
दारु लकड़ी
दारू शराब
दाईधात्री/दासी
दायीदेने वाली
दावा हक/अधिकार
धावाआक्रमण
दिन  दिवस
दीन  गरीब
दिवादिन
दीवादीपक
दीपदीया
द्विपहाथी
द्वीपटापू
देवदेवता
दैवभाग्य
नक्र  मगरमच्छ
नर्क  नरक
नकल  प्रतिलिपि/अनुकरण
नकुल  नेवला
निशाकरचन्द्रमा
निशाचरराक्षस
निसान झण्डा
निशान चिह्‌न
निर्जर  देवता
निर्झर  झरना
नीर  जल
नीड़घोंसला
नीरज  कमल
नीरुज रोग रहित
नीरदबादल
नागर   चतुर/नगरवासी
नगरशहर
नाड़ी   नब्ज
नारीस्त्री
निगम  संस्था
निर्गम  निकास
निधन  मृत्यु
निर्धन  गरीब
निर्माण   रचना
निर्वाणमोक्ष
नियत  निश्चित
नीयत  इरादा
नियति होनी/किस्मत
पट्‌टतख्ता/उलटा
पट  कपड़ा
पुरनगर
पूर   बाढ़
परिणामनतीजा
परिमाण  मात्रा
परिक्षा कीचड़
परीक्षा जाँच
पतन   गिरावट/विनाश
पत्तन  नगर
पताठिकाना
पत्तापर्ण
पथ्य   रोगी का भोजन
पथ  मार्ग
परिणत  रूपांतरित
परिणीतविवाहित
परिच्छदवस्त्र/ढँकने की वस्तु
परिच्छेदविभाग/पैरेग्राफ
परिवर्तनबदलाव
प्रवर्तनउकसाव/आगे लाना
परुष   कठोर
पुरुष   आदमी
पानी   जल
पाणि   हाथ
पावएक चौथाई
पाँवपैर
पावन  पवित्र
पाहन  पत्थर
पाशफंदा/बंधन
पासनिकट
पीक   थूक
पिक   कोयल
पुष्कल   हरिण/अधिक
पुष्करसरोवर/एक तीर्थ स्थान
प्रणय  प्रेम
परिणय  विवाह
प्रदीप  दीपक
प्रतीप  उलटा/विशेष/काव्यालंकार
प्रसाद  कृपा/भोग
प्रासाद महल
प्रदेश  इलाका
परदेशदूसरा देश
प्रमाणसबूत
प्रणामनमस्कार
प्रवालमूँगा
प्रवार   वस्त्र/ओढ़नी
प्रवाह  बहाव
परवाह   चिंता
प्रणत  झुका हुआ
प्रणीतबनाया हुआ/रचित
प्राकारचहार दीवारी/परकोटा (किले का)
प्रकार  तरह/ढंग
प्राप्त   मिला
पर्याप्त   बहुत/काफी
फणसाँप का फैला हुआ मुँह
फ़न  हुनर/गुण
बंदीकैदी
वंदी  वंदना करने वाला (भाट/चारण)
बतानासुनाना
बिताना   व्यतीत करना
बलिबलिदान
बलीबलवान
बल्ली  लकड़ी
बहु  बहुत
बहू  पुत्रवधू
बारिश वर्षा
वारिस उत्तराधिकारी
वारीश समुद्र
बाड़खेत के चारों ओर रुकावट
बाढ़तेजी से जल-प्रवाह
बालूरेत
ब्यालू  शाम का भोजन
बासदुर्गन्ध
वासनिवास
बुरा  खराब
बूरा  शक्कर
भट  योद्‌धा
भट्ट  पंडित
भारतीसरस्वती
भारतीयभारतवासी
भीति   डर
भित्ति  दीवार
भवन   मकान
भुवन   संसार
मंडीव्यापार-स्थल
मंदीगिरावट
मरीचिकिरण
मरीचीसूर्य
मत  राय
मति बुद्धि
मद  अहंकार
मद्य  शराब
मनुज  मानव
मनोजकामदेव
मल  विष्ठा
मल्ल   पहलवान
माँसगोश्त
मासमहीना
मूल  जड़
मूल्य   कीमत
मेघ  बादल
मेध  यज्ञ
मोर  पक्षी विशेष
मौर  मुकुट
योगसंयोग
योग्य   लायक
योगीश्वरयोगियों में श्रेष्ठ
योगेश्वर  महादेव/योग में सिद्ध
रंकभिखारी
रंग वर्ण
रंचक  थोड़ा
रंजक  मेहन्दी
रिस  रोष/क्रोध
रीस  ईर्ष्या
रीछ भालू
रीझ आसक्त/मोहित
लक्ष एक लाख
लक्ष्यनिशाना
लगन  चाव/उत्साह
लग्न मुहूर्त
वन जंगल
वन्य जंगली
व्यंग विकलांग
व्यंग्य  कटाक्ष
वसुदेव कृष्ण के पिता
वासुदेवश्री कृष्ण
संदेहशक
सदेहदेहसहित
शरबाण
सर तालाब
सुतपुत्र
सूतधागा/सारथी
सूचि सुई
सूची तालिका
स्रोत उद्‌गम
स्तोत्रस्तुति के मंत्र
शूर  बहादुर
सूरसूर्य
सुरदेवता
शंकर  शिव
संकर  मिश्रित
शती    सौ वर्ष
सती    पतिव्रता
श्वेतसफेद
स्वेद    पसीना
श्रमण  बौद्‌ध भिक्षुक
श्रवण  सुनना
हंसएक पक्षी
हँसहँसना
हरण   चुराना/ले जाना
हरिण  मृग
क्षति    हानि
क्षिति   पृथ्वी

हिंदी व्याकरण : समश्रुत भिन्नार्थक शब्द

Samrup Bhinnarthak Shabd Hindi Vyakaran
हिंदी व्याकरण : समोच्चरित शब्द
समश्रुत भिन्नार्थक शब्द | Samshrut Bhinnarthak Shabd | Hindi

RBSE Model paper Class 12 Political

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को प्रबल व बेहतर बनाने के लिए हम लेकर आये है बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम पर आधारित 10 मॉडल टेस्ट पेपर्स RBSE Model paper Class 12Political उपलब्ध है।

URL: https://my-notes.in/

Author: G S

Editor's Rating:
4.89

Pros

  • BEST NOTES

Leave a Comment

Free Notes PDF | Quiz | Join टेलीग्राम
20seconds

Please wait...