CUET Sarvnam सर्वनाम | परिभाषा, भेद और उदाहरण PDF Notes

CUET Sarvnam सर्वनाम | परिभाषा, भेद उदाहरण

यदि आप CUET की तैयारी कर रहे हैं तो यह CUET Sarvnam सर्वनाम नोट्स आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होंगे| CUET सर्वनाम PDF Notes

सर्वनाम Pronoun भेद परिभाषा उदाहरण CUET Hindi

क्या आप BHU/DU/AU/JNU जैसी देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय से BA,BSC,BCOM,BALLB में Admission लेना चाहते है तो भटकना क्यों आइये https://my-notes.in/ जहाँ आप को मिलेगा एक click में आपकी CUET की तैयारी का सम्पूर्ण समाधान |हमारे द्वारा पढाई करके CUET मे हजारो छात्रो ने BHU/DU/AU/JNU मे Admission पाया है|

सर्वनाम

  • सर्वनाम एक विकारी शब्द है।
  • सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ- सभी का नाम है।
  • वे विकारी शब्द जो संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं अर्थात् संज्ञा शब्दों की पुनरावृत्ति को रोकते हैं, सर्वनाम कहलाते हैं।
  • सर्वनाम लिंग के आधार पर नहीं बदलता है। सर्वनाम से वाक्य में संक्षिप्तता, सरलता, सुंदरता आती है।
  • जैसे- कपिल हरियाणा में रहता है।
  • वह हरियाणा में रहता है।
  • प्रस्तुत उदाहरण में ‘वह’ शब्द सर्वनाम के रूप में प्रयुक्त हुआ है, ‘वह’ कपिल संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है।
  • सर्वनाम 11 होते है।
  • मैं, तुम, आप, यह, वह, कोई, कुछ, जो, सो, क्या, कौन

सर्वनाम के 6 भेद होते है-

(1) पुरुषवाचक सर्वनाम
(2) निश्चयवाचक सर्वनाम
(3) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(4) संबंधवाचक सर्वनाम
(5) निजवाचक सर्वनाम
(6) प्रश्नवाचक सर्वनाम

(1) पुरुषवाचक सर्वनाम-

वे सर्वनाम शब्द जो स्त्री-पुरुष (सजीव) संबंधी शब्दों का बोध करवाते हो पुरुष वाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इनका प्रयोग बोलने वाले वक्ता, सुनने वाले श्रोता या किसी अन्य के लिए किया जाता है।

  • पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते है-
  • (i) उत्तम पुरुष
  • (ii) मध्यम पुरुष
  • (iii) अन्य पुरुष

(i) उत्तम पुरुष- मैं, हम

जब सर्वनाम शब्द का प्रयोग वक्ता/लेखक के लिए होता है तो उत्तम पुरुष होगा।
जैसे:-
मैं घर जा रहा हूँ।
हम गाँव जा रहे हैं।

(ii) मध्यम पुरुष- तुम, तू, आप

जब सर्वनाम शब्द का प्रयोग श्रोता के लिए हो, उसे मध्यम पुरुष कहा जाता है।
जैसे:-
तुम यहाँ आओ।
आप चले जाओ।
मनीष तू कहाँ रहता है?

(iii) अन्य पुरुष-

 यदि सर्वनाम शब्द का प्रयोग किसी अन्य अर्थात् तीसरे के लिए हो तो अन्य पुरुष वाचक सर्वनाम होगा।
जैसे:-
उन्हें यहाँ बुलाओ।
वह पेड़ पर बैठा है।
यह मेरा बस्ता है।

(2) निश्चयवाचक सर्वनाम – संकेतवाचक

वे सर्वनाम शब्द जो किसी निश्चित वस्तु/स्थान का बोध करवाते हो, निश्चित सर्वनाम शब्द कहलाते हैं।
वाचक शब्द-


यह – ये
वह – वे
यह मेरा घर है।
वह मेरा पेन है।
ये आपकी पुस्तकें हैं।
यह तुम्हारा बिस्तर है।

(3) अनिश्चय वाचक सर्वनाम-

वे सर्वनाम शब्द जो किसी अनिश्चित व्यक्ति/वस्तु का बोध करवाते हो, अनिश्चय वाचक सर्वनाम कहलाते है।
वाचक शब्द – कोई, कुछ
बाहर कोई आया है।
कुछ लाया।
कुछ खाने को दे दो।
कोई कुछ भी कहे।

(4) संबंधवाचक सर्वनाम

वे सर्वनाम शब्द जो वाक्य में प्रयुक्त होने वाले संज्ञा/सर्वनाम शब्दों के साथ संबंध बताते हो संबंधवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
वाचक शब्द- जो- सो, जिसकी-उसकी, जैसी-वैसी


जैसे-
जो मेहनत करेगा सो सफल होगा।
जैसा करोगे वैसा भरोगे।
जैते पाँव पसारिये, तैते लांबी सोर।
जिसकी लाठी, उसकी भैंस।
जैसी करनी, वैसी भरनी।

(5) प्रश्नवाचक सर्वनाम-

वे सर्वनाम शब्द जो वाक्य में प्रश्न का बोध करवाते हो, प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
वाचक शब्द
क्या – अप्राणीवाचक (निर्जीव)
कौन – प्राणीवाचक (सजीव)
जैसे-
बाहर कौन है?
क्या लाया है?
क्या खा रहे हो?

(6) निजवाचक सर्वनाम-

वे सर्वनाम शब्द जो वाक्य में निजता का बोध करवाते हो, निजवाचक सर्वनाम कहलाते है।
निजवाचक सर्वनाम शब्दों के साथ आप, निज, खुद, स्वयं, स्वत: जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है।


जैसे:-
वह स्वयं चला जाएगा।
मैं आप ही पढ़ लूँगा।
तुम अपना ध्यान रखो।
वे खुद ही आ जाएँगे।
मैं घर आप चला जाऊँगा।
वह अपने घर स्वत: चला गया।

People Search on Google

CUET 2023 Hindi Language | सर्वनाम | Concept with MCQ
सर्वनाम Pronoun भेद परिभाषा उदाहरण


सर्वनाम Pronoun भेद परिभाषा उदाहरण CUET Hindi


सर्वनाम | Sarvnam | Hindi Language #6 | Hindi Grammar | CUET


सर्वनाम (Pronoun)


सर्वनाम किसे कहते हैं | सर्वनाम के भेद, परिभाषा और उदाहरण


सर्वनाम और उसके भेद for ctet/uptet/htet/dsssb/kvs/nvs


सर्वनाम – भेद,परिभाषा, उदाहरण || हिंदी व्याकरण


Hindi Grammar Sarvanam Objective Type Questions pdf


प्रश्नवाचक सर्वनाम – परिभाषा, उदाहरण – सर्वनाम के भेद


Pronoun Definition, Types of Pronoun, Examples, List and


Sarvnam(Pronoun)-सर्वनाम -Hindi Grammar

RBSE Model paper Class 12 Political

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को प्रबल व बेहतर बनाने के लिए हम लेकर आये है बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम पर आधारित 10 मॉडल टेस्ट पेपर्स RBSE Model paper Class 12Political उपलब्ध है।

URL: https://my-notes.in/

Author: G S

Editor's Rating:
4.89

Pros

  • BEST NOTES

Leave a Comment

Free Notes PDF | Quiz | Join टेलीग्राम
20seconds

Please wait...