फ्री CUET (UG) GENERAL TEST 2023 Mock Test 1 Best 75 Question  

CUET (UG) GENERAL TEST 2023 CUET Mock Test

CUET (UG) GENERAL TEST 2023 Mock Test 1 मॉक टेस्ट 2023: फ्री ऑनलाइन टेस्ट सीरीज प्राप्त करें

विद्यार्थियों की अत्यधिक मांग को ध्यान में रखकर यह विशेष CUET Mock Test तैयार किया गया है, इस CUET Hindi 2023 Mock Test के माध्यम से आप घर बैठे पाठ्यक्रम पर आधारित गुणवत्तामूलक पाठ्य-सामग्री से तैयारी कर सकते हैं।

यह ऑनलाइन CUET GENERAL TESTजनरल टेस्ट 2023 (UG) 2023 Free Mock Tes नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) परीक्षा पर आधारित है।

सीयूईटी मॉक टेस्ट 2023 (CUET Mock Test 2023)

CUET UG Hindi Mock Test 2023, Free Online Test Series or Practice Set and Question Paper 2023 will help you to boost your exam preparation for the CUET UG

CUET GENERAL TEST Mock Test 2023 (Free Available)

NTA CUET Mock Test Series 2023

Q.1

‘फियरलेस गवर्नेंस’ पुस्तक के लेखक कौन है?

[1] नीना गुप्ता

[2] जयंत घोषाल

[3] अतुल गोयल

✔[4] डॉ. किरण बेदी

Solution

– डॉ. किरण बेदी द्वारा लिखित ‘फियरलेस गवर्नेंस (Fearless Governance)’ नामक पुस्तक का हाल ही में विमोचन किया गया।
– वह पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और सेवानिवृत्त आईपीएस है।
– यह पुस्तक पुडुचेरी की उपराज्यपाल के रूप में डॉ. बेदी की लगभग पाँच वर्षों की सेवा और भारतीय पुलिस सेवा में उनके 40 वर्षों के विशाल अनुभव की जमीनी हकीकत पर आधारित है।
– इस पुस्तक में लेखिका ने जिम्मेदार शासन की सही प्रथाओं का प्रदर्शन किया है। उन्होंने निडर नेतृत्व के माध्यम से टीम भावना, सहयोग, वित्तीय विवेक, प्रभावी पुलिसिंग, सेवाओं में बंधन और निर्णय लेने के बारे में बताया।
– ‘फियरलेस गवर्नेंस’ सुशासन और नेतृत्व के लिए पढ़ने, देखने, सुनने और महसूस करने वाली किताब है।

Q.2

राष्ट्रमंडल खेल-2026 (Common wealth Games) की मेजबानी कौन-सा देश करेगा?

✔[1] ऑस्ट्रेलिया

[2] इंग्लैंड

[3] भारत

[4] कनाडा

Solution

– विश्व की सबसे प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं में से एक कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन इस वर्ष इंग्लैंड के बर्मिंघम में होना है।
– हाल ही में वर्ष 2026 में इस टूर्नामेंट की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य को दी गई है।
– ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के विभिन्न शहर और क्षेत्रीय केंद्र मेलबर्न, जीलोंग, बेंडिगो, बेलार्ट एवं जिप्सलैंड वर्ष 2026 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेंगे।
– आस्ट्रेलिया में विक्टोरिया के मेलबर्न को वर्ष 2006 खेलों के आयोजन का मौका मिला था एवं इसके अतिरिक्त वर्ष 1938 में सिडनी, 1962 में पर्थ, 1982 में ब्रिसबेन और 2018 में गोल्ड कोस्ट में इन खेलों की मेजबानी की गई थी।
– बर्मिंघम (इंग्लैंड) 28 जुलाई से 8 अगस्त, 2022 तक कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा।

Q.3

भारत की GDP में सर्वाधिक योगदान किस क्षेत्र का है?

[1] प्राथमिक क्षेत्र

[2] द्वितीयक क्षेत्र

✔[3] तृतीयक क्षेत्र

[4] उपर्युक्त में से कोई नहीं

Solution

राष्ट्रीय आय के क्षेत्र:–
1. प्राथमिक क्षेत्र – इस क्षेत्र में मत्स्य पालन, पशुपालन, कृषि, उद्योग, खनन व उत्खनन उद्योग, वानिकी आदि को शामिल किया जाता हैं।
2. द्वितीयक क्षेत्र – इस क्षेत्र में बिजली, गैस, निर्माण-विनिर्माण, खनन एवं खदान आदि शामिल किया जाता है।
3. तृतीयक क्षेत्र या सेवा क्षेत्र – इस क्षेत्र में बीमा, परिवहन, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, होटल, रेस्टोरेन्ट आदि को शामिल किया जाता है।
– जीवीए (सकल मूल्य वर्धन) वर्ष 2021-22 (प्रचलित कीमतों पर)

क्षेत्रवार हिस्सा

प्रतिशत % में

कृषि और संबद्ध क्षेत्र

(18.8)

उद्योग

(28.2)

सेवाएँ

(53.0)

कुल

100

Q.4

प्रथम सूची का द्वितीय सूची से मिलान कीजिए-

सूची I (राज्य)

सूची II (राज्यपाल)

1. आंध्र प्रदेश

A. प्रोफेसर श्री जगदीश मुखी

2. बिहार

B. श्री बिस्वा भूषण हरिचंदन

3. अरूणाचल प्रदेश

C. श्री फागू चौहान

4. असम

D. बिग्रेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत)

निम्नलिखित में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

[1] 1-A, 2-D, 3-C, 4-B

✔[2] 1-B, 2-C, 3-D, 4-A

[3] 1-C, 2-A, 3-B, 4-D

[4] 1-D, 2-C, 3-A, 4-B

Solution

– आंध्र प्रदेश – श्री बिस्वा भूषण हरिचंदन
– अरूणाचल प्रदेश – बिग्रेडियर (डॉ) बी.डी मिश्रा (सेवानिवृत)
– असम – प्रोफेसर श्री जगदीश मुखी
– बिहार – श्री फागू चौहान

Q.5

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

1. 4G की तुलना में 5G में विलंबता 10 मिली सेकंड से भी कम हो जाएगी।
2. 5G में बैंडविड्थ 1tbps होगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

✔[1] केवल 1

[2] केवल 2

[3] 1 और 2 दोनों

[4] न तो 1 और न ही 2

Solution

1. 4जी की तुलना में 5जी में विलंबता 10 मिली सेकंड से भी कम हो जाएगी।
2. 5G में बैंडविड्थ 1gbps से अधिक होगी।
3. 6G में बैंडविड्थ 1tbps होगी।

CUET Mock Test in Hindi PDF

Q.6

ब्लॉकचेन तकनीक के संभावित अनुप्रयोग हैं—

  • 1. संपत्ति रिकॉर्ड प्रबंधन में।
  • 2. ई-नोटरी सेवा में।
  • 3. विद्युत वितरण में।
  • 4. ई-मतदान करने में।
  • 5. इंटरनेट ऑफ थिंग्स उपकरणों के प्रबंधन में।
  • कूट :

[1] केवल 1, 2, 3 और 4

[2] केवल 2, 3 और 4

[3] केवल 3, 4 और 5

✔[4] उपर्युक्त सभी

Solution

  • – ब्लॉकचेन तकनीक के संभावित अनुप्रयोग हैं—
  • – भूमि हस्तांतरण रिकॉर्ड (संपत्ति रिकॉर्ड प्रबंधन) में।
  • – डिजिटल शिक्षा प्रमाण-पत्र, मृत्यु, जन्म, समझौता आदि से संबंधित प्रमाण पत्र के प्रबंधन में।
  • – औषध आपूर्ति शृंखला में।
  • – ई- नोटरी सेवा (ब्लॉकचेन सक्षम ई-हस्ताक्षर समाधान के रूप में) में।
  • – कृषि संबंधित बीमा में।
  • – पहचान प्रबंधन में; विद्युत वितरण में।
  • – शुल्क का भुगतान करने में;
  • – कृषि और अन्य आपूर्ति शृंखलाओं में।
  • – ई-मतदान करने में।
  • – स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड के इलेक्ट्रॉनिक प्रबंधन में।
  • – डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन प्रणाली में।
  • – लोक सेवा के वितरण में।
  • – IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) उपकरणों का प्रबंधन और उनकी सुरक्षा में।
  • – वाहन के जीवन चक्र प्रबंधन में।
  • – चिटफंड परिचालन संबंधी प्रशासन में।
  • – स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए सूक्ष्म वित्त व्यवस्था में।

Q.7

सैटनैव नीति, 2021 से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सत्य है?

[1] यह नीति दूरसंचार विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई है।

✔[2] यह नीति सामरिक उपयोग के लिए सुरक्षित नौवहन संकेत की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल देती है।

[3] इस नीति में केवल अवस्थिति आधारित सेवाओं को महत्त्व प्रदान किया गया है।

[4] यह भारतीय उपग्रह नौवहन व आवर्द्धन संकेतों की अन्य वैश्विक नौवहन उपग्रह प्रणाली संकेतों के साथ असंगतता को बढ़ावा देती है।

Solution

  • सैटनैव नीति, 2021
  • – यह नीति अंतरिक्ष विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई है।
  • – यह नीति सामरिक उपयोग के लिए सुरक्षित नौवहन संकेत की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल देती है।
  • – इस नीति में अवस्थिति, वेग और समय आधारित सेवाओं को महत्त्व प्रदान किया गया है।
  • – यह भारतीय उपग्रह नौवहन व आवर्द्धन संकेतों की अन्य वैश्विक नौवहन उपग्रह प्रणाली संकेतों के साथ संगतता व अंतरसंक्रियता को बढ़ावा देती है।

Q.8

किस शासक के काल में चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कश्मीर में हुआ है?

[1] अशोक

[2] कालाशोक

✔[3] कनिष्क

[4] अजातशत्रु

Solution

– प्रथम बौद्ध संगीति बुद्ध की मृत्यु के तत्काल बाद मगध नरेश अजातशत्रु के कार्यकाल में राजगीर अथवा राजगृह स्थित सप्तपर्णि गुफा में सम्पन्न हुई थी।
– द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन कालाशोक के शासनकाल में बुद्ध की मृत्यु के 100 वर्ष बाद वैशाली में किया गया।
– तृतीय बौद्ध संगीति मौर्य सम्राट अशोक के शासन काल में पाटलिपुत्र में हुई थी। मोग्गलिपुत्त तिस्स इसके अध्यक्ष थे।
– चतुर्थ बौद्ध संगीति कनिष्क के शासनकाल में कुंडलवन (कश्मीर) में सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता वसुमित्र एवं उपाध्यक्षता अश्वघोष ने की। इसमें हीनयान और महायान सम्प्रदायों का जन्म हुआ।

Q.9

अंटार्कटिका महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर है-

[1] माउण्ट एल्ब्रश

[2] माउण्ट मैकिन्ले

[3] माउण्ट एकांकगुआ

✔[4] माउण्ट विन्सन मेसिफ

Solution

– अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउण्ट विन्सन मैसिफ है।
– अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे लम्बी पर्वत शृंखला क्वीन मॉड पर्वत शृंखला है।
– माउंट एल्ब्रश (एरेबुस) शिखर एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
– पृथ्वी के भू – भाग का 9.3% प्रतिशत है।

CUET Mock Test in Hindi 2023

Q.10

प्रतिवर्ष प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?

[1] 08 जनवरी

✔[2] 09 जनवरी

[3] 10 जनवरी

[4] 11 जनवरी

Solution

– 09 जनवरी, 2023 को 18वाँ प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया है।
– इस दिवस के द्वारा भारत के विकास में विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदायों के लोगों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है।
प्रवासी भारतीय दिवस :
– 9 जनवरी के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश आने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।
– इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2003 से हुई थी।
– प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी द्वारा की गई थी।
– प्रवासी भारतीय सम्मान, प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
– यह सम्मान अप्रवासी भारतीय, भारतीय मूल के व्यक्ति, अप्रवासी भारतीय अथवा भारतीय मूल के लोगों द्वारा शुरू की संस्था को प्रदान किया जाता है।
प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन :
– इसे प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है। पिछले वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में वर्चुअल माध्यम से किया गया था जिसका विषय- ‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’ था। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी थे।

Q.11

किस वर्ष में संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वतंत्रता प्राप्त की?

[1] 1802

[2] 1766

✔[3] 1776

[4] 1765

Solution

1776 ई. के पहले संयुक्त राज्य अमेरिका ब्रिटिश उपनिवेश था, लेकिन 4 जुलाई, 1776 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने को स्वतंत्र घोषित कर दिया।

Q.12

निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सुमेलित नहीं है?

[1] प्रथम पंचवर्षीय योजना- हैरॉड -डॉमर मॉडल

✔[2] द्वितीय पंचवर्षीय योजना- गॉडगिल मॉडल

[3] तृतीय पंचवर्षीय योजना- सुखमय चक्रवर्ती सैंडी मॉडल

[4] चतुर्थ पंचवर्षीय योजना- अशोक रूद्रा -एलन मैने मॉडल

Solution

  • – उपर्युक्त का सही सुमेलन इस प्रकार है-
  • 1. प्रथम पंचवर्षीय योजना- हैरॉड-डॉमर मॉडल
  • 2. द्वितीय पंचवर्षीय योजना-पी.सी.महालनोबिस मॉडल
  • 3. तृतीय पंचवर्षीय योजना-सुखमय चक्रवर्ती सैंडी मॉडल
  • 4. चतुर्थ पंचवर्षीय योजना-अशोक रूद्रा-एलन मैने मॉडल

Q.13

भारतीय संविधान के अनुच्छेद-18 के अंतर्गत उपाधियों के अंत का प्रावधान है। इसके बारे में क्या सत्य नहीं है?

[1] नागरिक किसी विदेशी राज्य से कोई उपाधि स्वीकार नहीं करेगा।

[2] एक व्यक्ति, जो भारत का नागरिक नहीं है, राज्य के अधीन लाभ के पद को धारण करते हुए किसी विदेशी राज्य से कोई उपाधि राष्ट्रपति की सहमति के बिना स्वीकार नहीं करेगा।

✔[3] राज्य विद्या अथवा सैनिक विशिष्टता हेतु कोई उपाधि प्रदान नहीं करेगा।

[4] उपर्युक्त में से कोई नहीं

Solution

  • अनुच्छेद-18 में उपाधियों का अंत करने संबंधी प्रावधान किया गया है। इस अनुच्छेद के अनुसार –
  • (1) राज्य, सेना या विद्या संबंधी सम्मान के सिवाय और कोई उपाधि प्रदान नहीं करेगा।
  • (2) भारत का कोई नागरिक किसी विदेशी राज्य से कोई उपाधि स्वीकार नहीं करेगा।
  • (3) कोई व्यक्ति, जो भारत का नागरिक नहीं है, राज्य के अधीन लाभ या विश्वास के किसी पद को धारण करते हुए किसी विदेशी राज्य से कोई उपाधि राष्ट्रपति की सहमति के बिना स्वीकार नहीं करेगा।
  • (4) राज्य के अधीन लाभ या विश्वास का पद धारण करने वाला कोई व्यक्ति किसी विदेशी राज्य से या उसके अधीन किसी रूप में कोई भेंट, उपलब्धि या पद राष्ट्रपति की सहमति के बिना स्वीकार नहीं करेगा।

Q.14

प्रथम सूची का द्वितीय सूची से मिलान कीजिए-

सूची I (वर्ष)

सूची II (घटनाक्रम)

1. 1494

A. एक अंग्रेज यात्री जॉन कैबोट (John Cabot) ने उत्तरी अमरीका के समुद्र तट की खोज की

2. 1492

B. वास्कोडिगामा कालीकट / कोझीकोड पहुँचा

3. 1498

C. ‘अनखोजी दुनिया’ का पुर्तगाल और स्पेन के बीच बँटवारा हुआ

4. 1497

D. कोलंबस ने बहामा द्वीपसमूह और क्यूबा पर स्पेन की दावेदारी की

निम्नलिखित में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

✔[1] 1-C, 2-D, 3-B, 4-A

[2] 1-D, 2-A, 3-C, 4-B

[3] 1-A, 2-C, 3-B, 4-D

[4] 1-D, 2-C, 3-A, 4-B

Solution

  • – 1492 – कोलंबस ने बहामा द्वीपसमूह और क्यूबा पर स्पेन की दावेदारी की।
  • – 1494 – ‘अनखोजी दुनिया’ का पुर्तगाल और स्पेन के बीच बँटवारा हुआ।
  • – 1497 – एक अंग्रेज यात्री जॉन कैबोट (John Cabot) ने उत्तरी अमरीका के समुद्र तट की खोज की।
  • – 1498 – वास्कोडिगामा कालीकट / कोझीकोड पहुँचा।

CUET Mock Test in Hindi medium

Q.15

अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की स्पेशल ड्राइंग राइट (SDR) बॉस्केट में सम्मिलित नहीं है-
A. अमेरिकी डॉलर
B. भारतीय रुपया
C. चीनी रेनमिनबी
D. यूरो
E. ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

[1] केवल A और B

✔[2] केवल B

[3] केवल A, B और D

[4] केवल B और E

Solution

SDR बॉस्केट में अमेरिकी डॉलर, यूरो, ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग, जापानी येन एवं चीनी मुद्रा रेनमिनबी/युआन आदि शामिल है।

Q.16

निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता भारतीय संविधान की नहीं है?

[1] मौलिक अधिकार

✔[2] पूँजीवादी राज्य

[3] वयस्क मताधिकार

[4] विश्व शांति का समर्थक

Solution

  • ● भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
  • – समाजवादी राज्य
  • – वयस्क मताधिकार
  • – पंथ-निरपेक्ष राज्य
  • – स्वतंत्र न्यायपालिका
  • – विलक्षण दस्तावेज
  • – विश्व शांति का समर्थक
  • – मौलिक अधिकार व कर्तव्य
  • – संसदीय शासन व्यवस्था
  • – राज्य के नीति निदेशक तत्त्व
  • – लिखित एवं निर्मित संविधान
  • – कठोरता व लचीलेपन का मिश्रण
  • – न्यायिक पुनरवलोकन व संसदीय सम्प्रभुता का समन्वय
  • – आपातकालीन उपबंध
  • – इकहरी नागरिकता
  • – लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना का आदर्श

Q.17

प्रधानमंत्री को अपना पद ग्रहण करने से पूर्व शपथ निम्नलिखित में से कौन दिलाता है?

✔[1] राष्ट्रपति

[2] लोकसभा अध्यक्ष

[3] राज्यसभा सभापति

[4] भारत का मुख्य न्यायाधीश

Solution

  • ● प्रधानमंत्री सहित प्रत्येक मंत्री को पद ग्रहण करने से पूर्व राष्ट्रपति द्वारा शपथ दिलाई जाती है।
  • ● राष्ट्रपति द्वारा दो तरह की शपथ दिलाई जाती है। एक पद के प्रति और दूसरी गोपनीयता की होती है।
  • ● शपथ कर्तव्यों को ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए दिलाई जाती है।
  • ● गोपनीयता से तात्पर्य यह है कि प्रत्येक व्यक्ति मंत्रिमण्डल के निर्णय को गुप्त रखेंगे।

Q.18

हड़प्पा सभ्यता के बारे में सर्वप्रथम जानकारी निम्नलिखित में से किसके द्वारा दी गई?

[1] जॉन मार्शल

✔[2] चार्ल्स मैसन

[3] राखलदास बनर्जी

[4] गार्डन चाइल्ड

Solution

  • – हड़प्पा सभ्यता के बारे में सर्वप्रथम जानकारी 1826 ई. में चार्ल्स मेसन द्वारा दी गई। उन्होंने अपने लेख में लिखा था कि भारत में एक हड़प्पा नामक प्राचीनतम नगर है।
  • -जॉन ब्रंटन एवं विलियम ब्रंटन (ब्रंटन बंधु) ने 1856 ई. में हड़प्पा टीलों से प्राप्त ईंटों का प्रयोग लाहौर से कराची तक रेललाइन बिछाने में किया था।
  • – कनिंघम ने 1853 एवं 1856 ई. में हड़प्पा टीलों का सर्वेक्षण किया था।

Q.19

ब्लीचिंग पाउडर का आण्विक सूत्र है –

✔[1] CaOCl2

[2] CaCl2

[3] CaO

[4] Ca(OH)2

Solution

ब्लीचिंग पाउडर का आण्विक सूत्र CaOCl2 (कैल्शियम ऑक्सोक्लोराइड) है।

CUET Free Mock Test in Hindi

Q.20

विश्व की सबसे ऊँची पर्वतचोटी कौन-सी है?

[1] गॉडविन ऑस्टिन K2

[2] कंचनजंघा

✔[3] माउण्ट एवरेस्ट

[4] अन्नपूर्णा

Solution

  • • माउण्ट एवरेस्ट – विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी नेपाल देश में माउण्ट एवरेस्ट है। इसकी ऊँचाई 8,848 मीटर है। इसे नेपाल में सागरमाथा के नाम से जाना जाता है।
  • •  कंचनजंघा – हिमालय पर्वत में स्थित है। यह भारत की दूसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। इसकी ऊँचाई 8,598 मीटर है।
  • • गॉडविन ऑस्टिन K2 – यह काराकोरम पर्वत में स्थित भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। इसकी ऊँचाई 8,611 मीटर है। यह POK क्षेत्र में स्थित है
  • • अन्नपूर्णा – यह नेपाल देश में हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में स्थित एक पर्वतचोटी है। इसकी ऊँचाई 8,091 मीटर है।

Q.21

विश्व की सर्वाधिक जलबहाव वाली नदी है?

✔[1] अमेजन

[2] नील

[3] वोल्गा

[4] डेन्यूब

Solution

• अमेजन नदी- यह विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है। यह विश्व की सर्वाधिक जल बहाव वाली नदी है। यह दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में विषुवतीय वर्षा वन क्षेत्र सेल्वास से प्रवाहित होकर अटलांटिक महासागर में जाकर गिरती है।

Q.22

भारत में योजना आयोग की स्थापना कब हुई थी?

[1] 1 अप्रैल, 1951

✔[2] 15 मार्च, 1950

[3] 1 अप्रैल 1950

[4] 6 अगस्त, 1952

Solution

15 मार्च, 1950 को के.सी. नियोगी समिति की सिफारिश पर केन्द्र सरकार द्वारा योजना आयोग की स्थापना की गई।
– वर्ष 2015 में योजना आयोग को समाप्त कर इसके स्थान पर 1 जनवरी, 2015 को नीति आयोग की स्थापना की गई।
– योजना आयोग का पदेन अध्यक्ष प्रधानमंत्री को बनाया गया।
– योजना आयोग के प्रथम अध्यक्ष – जवाहरलाल नेहरू
– योजना आयोग के अंतिम अध्यक्ष – नरेन्द्र मोदी

CUET General Test Mock Test

Q.23

भारत की GDP में सर्वाधिक योगदान किस क्षेत्र का है?

[1] प्राथमिक क्षेत्र

[2] द्वितीयक क्षेत्र

✔[3] तृतीयक क्षेत्र

[4] उपर्युक्त में से कोई नहीं

Solution

  • • राष्ट्रीय आय के क्षेत्र:–
  • 1. प्राथमिक क्षेत्र – इस क्षेत्र में मत्स्य पालन, पशुपालन, कृषि, उद्योग, खनन व उत्खनन उद्योग, वानिकी आदि को शामिल किया जाता जाते हैं।
  • 2. द्वितीयक क्षेत्र – इस क्षेत्र में बिजली, गैस, निर्माण-विनिर्माण, खनन एवं खदान आदि शामिल किया जाता है।
  • 3. तृतीयक क्षेत्र या सेवा क्षेत्र – इस क्षेत्र में बीमा परिवहन संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, होटल, रेस्टोरेन्ट आदि को शामिल किया जाता है।
  • • जीवीए (सकल मूल्य वर्धन) वर्ष 2021-22
  • प्रचलित कीमतों पर
  • क्षेत्रवार हिस्सा- प्रतिशत % में
  • कृषि और संबद्ध क्षेत्र  (18.8)
  • उद्योग                     (28.2)
  • सेवाएँ                      (53.0)
  • कुल                         100

Q.24

निम्नलिखित में से कौन-सी एक कम्प्यूटर की विशेषता है?

[1] यह पूर्व निर्धारित निर्देशों के अनुसार कार्य नहीं करता है।

[2] यह त्रुटिरहित कार्य करता है, लेकिन समय की बचत नहीं करता है।

✔[3] यह तीव्र गति से कार्य करता है और समय की बचत करता है।

[4] उपर्युक्त में से कोई नहीं

Solution

कम्प्यूटर की निम्न विशेषताएं होती है-
• 
यह स्थायी तथा विशाल भंडारण क्षमता की सुविधा देता है।
• यह त्रुटिरहित कार्य करता है।
• यह तीव्र गति से कार्य करता है और समय की बात करता है।
• यह पूर्व निर्धारित निर्देशों के अनुसार तीव्र निर्णय लेने में सक्षम है।

Q.25

निम्नलिखित में से कौन-सी एक कम्प्यूटर की पॉइंटिंग डिवाइस का उदाहरण नहीं है?

[1] जॉयस्टिक

[2] टच – पैड

[3] ट्रैक बॉल

✔[4] बार कोड रीडर

Solution

• पॉइंटिंग डिवाइस, एक हार्डवेयर इनपुट डिवाइस है जो उपयोगकर्ता को कंप्यूटर प्रोग्राम या जीयूआई ऑपरेटिंग सिस्टम में कर्सर को स्थानांतरित करने की अनुमति देता है।
• कम्प्यूटर में मुख्यत: पांच प्रकार की पॉइंटिंग डिवाइहोती है। जो निम्नलिखित है:-
1. माउस
2. टच – पैड
3. ट्रेक पॉइंट
4. ट्रैक बॉल
5. जॉयस्टिक
• बारकोड रीडर (या बारकोड स्कैनर) एक ऑप्टिकल स्कैनर है जो मुद्रित बारकोड को पढ़ सकता है।

CUET Mock Test free

Q.26

दी गई शृंखला में गलत संख्या ज्ञात कीजिए –
6, 14, 31, 64, 137, 280

[1] 31

✔[2] 64

[3] 137

[4] 280

Solution


अत: दी गयी शृंखला में संख्या 64 गलत है। इसके स्थान पर संख्या 66 होगी।

Q.27

यदि 7 × 8 = 49, 4 × 4 = 12 और 6 × 4 = 18, तो 9 × 6 = क्या होगा?

[1] 54

[2] 50

✔[3] 45

[4] उपर्युक्त में से कोई नहीं

Solution

– 7 × 8 = 49
⇒ 7 × 8 – 7 = 56 – 7 = 49
– 4 × 4 = 12
⇒ 4 × 4 – 4 = 16 – 4 = 12
– 6 × 4 = 18
⇒ 6 × 4 – 6 = 24 – 6 = 18
उसी प्रकार,
9 × 6 = ?
⇒ ? = 9 × 6 – 9
= 54 – 9 = 45

Q.28

निम्नलिखित में से संख्याओं के उस जोड़े को ढूंढिए जो सामान्य गुण के अभाव में समूह से संबंधित नहीं है।

[1] 11-13

[2] 11-17

✔[3] 31-35

[4] 23-29

Solution

संख्या युग्म 31-35 को छोड़कर अन्य सभी में दोनों संख्याएँ अभाज्य संख्याएँ हैं।

Q.29

राहुल 10 किमी. पूर्व की ओर चलता है और बायीं ओर मुड़कर 3 किमी. चलता है। वह फिर दाएँ मुड़ कर 5 किमी. चलता है, फिर दाएँ मुड़ कर 8 किमी. चलता है और अंत में एक बार दायी ओर मुड़ कर 3 किमी. चलता है। वह प्रारम्भिक बिंदु से कितनी दूर और किस दिशा में है?

[1] दक्षिण – पूर्व की ओर 12 किमी.

[2] उत्तर – पश्चिम की ओर 13 किमी.

[3] उत्तर – पश्चिम की ओर 12 किमी.

✔[4] दक्षिण – पूर्व की ओर 13 किमी.

Solution

Q.30

निर्देश : निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में वह शब्द चुनिए जो दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके बनाया जा सकता है-
DISCOVERY

[1] STORY

[2] RECOVER

[3] ROARED

✔[4] DECOY

Solution

शब्द DECOY के सभी अक्षर मूल शब्द में हैं।

CUET Mock Test 2023

Q.31

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों में दो वक्तव्य दिए गए हैं जिसके आगे दो निष्कर्ष 1 और 2 निकाले गए हैं। आपको विचार करना है कि वक्तव्य सत्य हैं चाहे वह सामान्यत: ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको निर्णय करना है कि दिए गए वक्तव्य में से कौन-से निश्चित रूप से सही निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं। अपने उत्तर को निर्दिष्ट कीजिए।

वक्तव्य :
1. 
कुछ पक्षी बादल हैं।
2. घोड़ा एक पक्षी है।
निष्कर्ष :
I. 
कुछ बादल पक्षी हैं।
II. घोड़ा बादल नहीं है।

✔[1] निष्कर्ष I लागू होता है।

[2] निष्कर्ष II लागू होता है।

[3] या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II लागू होता है।

[4] निष्कर्ष I और II में से कोई लागू नहीं होता है।

Solution


निष्कर्ष 2 लागू नहीं है।

Q.32

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सी उत्तर आकृति प्रश्न में दी गई आकृति को मोड़कर बनाई जा सकती है?
प्रश्न आकृति :

उत्तर आकृति :

[1]

[2]

✔[3]

[4]

Solution

आकृति को मोड़ने पर : R के विपरीत फलक पर O है। G के विपरीत फलक पर Y है। B के विपरीत फलक पर W है। Y के आसन्न फलक पर G नहीं हो सकता अत: विकल्प (a) और (d) सम्भव नहीं हैं। W के आसन्न फलक पर B नहीं हो सकता। अत: विकल्प (b) सम्भव नहीं है।

Q.33

निम्नलिखित शब्दों को अंग्रेजी शब्दकोश में दिए गए क्रम के अनुसार व्यवस्थित कीजिए :
(1) 
Caricature
(2) Cardinal
(3) Carnivore
(4) Cartoon
(5) Category

✔[1] 2,1,3,4,5

[2] 4,5,1,3,2

[3] 1,2,3,4,5

[4] 2,1,3,5,4

Solution

अंग्रेजी शब्दकोष के अनुसार शब्दों का क्रम –
Cardinal, Caricature, Carnivore, Cartoon,
Category

Q.34

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाली संख्या का चयन कीजिए-

[1] 7

[2] 10

[3] 9

✔[4] 8

NTA CUET General Test (Hindi Medium)

Q.35

बच्चों की एक पंक्ति में A बाएँ से नवें स्थान पर है और B दाएँ से पाँचवें पर। यदि A तथा B अपने स्थानों की अदला-बदली कर लें, तो A बाएँ से 18वें स्थान पर हो जाएगा। तदनुसार B दाएँ से किस स्थान पर होगा?

✔[1] 14

[2] 9

[3] 5

[4] 18

Solution


पंक्ति में बच्चों की कुल संख्या = 18 + 5 – 1 = 22
स्थान परिवर्तन के पश्चात दाएँ से B का स्थान = 22 – 9 + 1 = 14 वाँ

Q.36

आरेख में 1,000 व्यक्तियों के उनकी अंग्रेजी, हिन्दी और मराठी की जानकारी के संबंध में एक नमूना सर्वेक्षण को दर्शाया गया है। 105 व्यक्ति कितनी भाषाएँ जानते हैं?

✔[1] मराठी, अंग्रेजी

[2] हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी

[3] मराठी, हिन्दी

[4] अंग्रेजी, हिन्दी

Solution


105 व्यक्ति मराठी एवं अंग्रेजी भाषाएँ जानते हैं।

Q.37

दिए गए चित्र में कितने आयत हैं?

[1] 24

✔[2] 16

[3] 22

[4] 14

Solution


आयत इस प्रकार हैं : ABGK, KGCD, AFPK, NGCJ, AEML, LMOK, EFPO, FBGP, AEID, EBCI, EBHQ, LMID, KNJD, NOIJ, OGHQ, QHCL = 16

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से लुप्त आकृति ज्ञात कीजिए :

Q.38

प्रश्न आकृतियाँ :

उत्तर आकृतियाँ :

[1]

✔[2]

[3]

[4]

Solution

प्रत्येक अगली आकृति में तीर दक्षिणावर्त्त दिशा में एक चरण आगे बढ़ता है तथा मुड़ा हुआ तीर वामावर्त्त दिशा में एक चरण आगे बढ़ता है।

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से लुप्त आकृति ज्ञात कीजिए :

Q.39

प्रश्न आकृतियाँ :

उत्तर आकृतियाँ :

✔[1]

[2]

[3]

[4]

Solution

प्रथम आकृति से दूसरी आकृति में मुख्य डिजाइन की एक भुजा कम हो जाती है तथा बाहर वाली बिंदु अंदर चली जाती है जबकि अंदर वाली बिंदुएँ बाहर चली जाती हैं।

Q.40

निर्देश : यदि एक दर्पण को xy रेखा पर रखा जाए, तो दी गई उत्तर – आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी?
प्रश्न आकृति :

उत्तर आकृतियाँ :

[1]

[2]

[3]

✔[4]

Solution

Q.41

नीचे एक कथन और उसके बाद दो तर्क दिए गए है।
कथन: 
क्या भारत में तंबाकू के सारे उत्पादों पर रोक लगा देनी चाहिए?
कार्यवाही:
I. 
नहीं, इससे लोग बड़ी संख्या में बेरोजगार हो जायेंगे।
II. नहीं इससे सरकार को भारी राशि की हानि होगी क्योंकि वह इन उत्पादों से प्राप्त होने वाले करों को अर्जित नहीं कर सकेगी।
सही विकल्प चुनिए-

[1] केवल तर्क I ठोस है।

[2] केवल तर्क II ठोस है।

✔[3] दोनों तर्क I व तर्क II ठोस हैं।

[4] न तो तर्क I ना ही तर्क II ठोस है।

Solution

दोनों तर्क ठोस है क्योंकि बहुत सारे लोग इस रोजगार में है और इससे सरकार को काफी कर प्राप्त होता है।

Q.42

निम्नलिखित समीकरण किन दो चिह्नों के बदलने से सही हो सकता है?
5×15÷7-20+4= 77

[1] – तथा +

[2] × तथा ÷

✔[3] ÷ तथा +

[4] + तथा ×

Solution

– 5×15÷7-20+4 = 77
5×15+7-20÷4 = 77
75+7-5 = 77

Q.43

अर्थपूर्ण शब्द बनाने के लिए अव्यवस्थित अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करें और उस एक को चुने, जो बाकियों से अलग हो।

[1] ARC

[2] USB

✔[3] LACES

[4] LECCY

Solution

ARC = CAR
USB = BUS
LACES = SCALE
LECCY = CYCLE
SCALE अन्य सभी से भिन्न है क्योंकि अन्य सभी यातायात के साधन हैं।

Q.44

निम्न में से प्रत्येक प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से
संबंधित अक्षर को चुनिए-
462 : 22 :: 525 : ?

[1] 10

[2] 15

[3] 20

✔[4] 25

Solution

Q.45

यदि ROSE को 6821, CHAIR को 73456 तो SEARCH का कूट संकेत क्या होगा?

[1] 246173

✔[2] 214673

[3] 214763

[4] 216473

Solution

Q.46

यदि ‘P 3 Q’ का अर्थ ‘P, Q की पुत्री है’, ‘P 5 Q’ का अर्थ ‘P,Q का पिता है’, ‘P 7 Q’ का अर्थ ‘P, Q की माता है’, तथा ‘P 9 Q’ का अर्थ ‘P,Q की बहन है’ तो J 3 L 9 N 3 O 5 K में J, K से किस प्रकार संबंधित हैं?

[1] माता

[2] पत्नी

✔[3] भतीजी

[4] पुत्री

Solution


J 3 L ⇒ J, L की पुत्री है ।
L 9 N ⇒ L, N की बहन है।
N 3 O ⇒ N, O की पुत्री है।
O 5 K ⇒ O, K का पिता है।
O पिता है K, L तथा N का।
J, L की पुत्री है।
अत: J, k के भाई L की पुत्री है अत: J भतीजी हुई।

Q.47

नीचे दिए गए विकल्पों में से संबंधित संख्या ज्ञात कीजिए-
6415 : 5304 : : 7896 : ?

[1] 6705

[2] 6907

[3] 6905

✔[4] 6785

Solution

6415 – 1111 = 5304
उसी प्रकार, 7896 – 1111 = 6785

Q.48

प्रिया, जूही, अमित, नितिन और राम पाँच दोस्त एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। जूही को राम से ज्यादा अंक मिले, किन्तु प्रिया से कम अंक मिले। नितिन को सबसे अधिक और राम को सबसे कम अंक प्राप्त हुए हैं। यदि अमित को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, तो तीसरा स्थान किसे प्राप्त हुआ है?

[1] राम

[2] जूही

✔[3] प्रिया

[4] नितिन

Solution

प्रिया > जूही > राम
नितिन > अमित > प्रिया > जूही > राम
प्रिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

Q.49

A, B, C, D और E पाँच नगर एक-दूसरे के निकट स्थित हैं। इनमें से A जो है वह B के पश्चिम की ओर स्थित है, C जो है वह A के दक्षिण में स्थित है। उसी प्रकार E की स्थिति B के उत्तर में है और D स्थित है E के पूर्व में तो बताएँ कि D के संदर्भ में C किस दिशा में हैं?

✔[1] दक्षिण-पश्चिम

[2] उत्तर-पूर्व

[3] उत्तर-पश्चिम

[4] दक्षिण-पूर्व

Solution


नगर C, नगर D के दक्षिण-पश्चिम में है।

Q.50

रमेश अमित का भाई है। सुषमा सतीश की बहन है। अमित सुषमा का पुत्र है। सुषमा से रमेश का क्या संबंध है?

[1] पिता

[2] भाई

✔[3] पुत्र

[4] भतीजा

Solution

चूँकि रमेश एवं अमित भाई है तथा अमित सुषमा का पुत्र है। अत: रमेश भी सुषमा का पुत्र ही होगा।

Q.51

(2464)1793 × (615)317 × (131)491 के गुणनफल में इकाई स्थान पर कौन-सा अंक होगा?

✔[1] 0

[2] 2

[3] 3

[4] 5

Solution

= (2464)1793 × (615)317 × (131)491
= 4 × 5 × 1
= 20
unit digit = 0

Q.52

दो संख्याओं का गुणनफल 216 है, तथा यदि उनका म. स. 6 है, तो ल. स. ज्ञात करें?

[1] 72

[2] 60

[3] 48

✔[4] 36

Solution

Q.53

[1] 19

[2] 21

[3] 18

✔[4] 17

Solution

Q.54

✔[1] 5997

[2] 5979

[3] 5994

[4] 2997

Solution

Q.55

(a+b) : (b+c) : (c+a) = 6:7:8, (a+b+c) = 14, c = ?

✔[1] 6

[2] 7

[3] 8

[4] 14

Solution

Q.56

39,100 रु. A, B और C में इस प्रकार बाँटा जाता है कि उनके भाग का अनुपात 1212 : 2323 : 3434 है तो ज्ञात करें कि A और B का कुल भाग C के भाग से कितना अधिक है?

[1] Rs. 6000

[2] Rs. 8800

✔[3] Rs. 8500

[4] Rs. 7250

Solution

Q.58

पृथ्वी पर भूमि और जल का अनुपात 1 : 2 है। उत्तरी गोलार्द्ध में जल और भूमि का अनुपात 2 : 3 है तो दक्षिणी गोलार्द्ध में इसका अनुपात ज्ञात करें?

[1] 2 : 11

✔[2] 4 : 11

[3] 3 : 11

[4] 5 : 11

Solution

Q.59

यदि प्रिंस की आय राहुल की आय से 16% कम है तो राहुल की आय प्रिंस से कितने प्रतिशत अधिक है?(2)/(3)

✔[1] 20%

[2] 15%

[3] 25%

[4] 12.5%

Solution

1623%=−161623%=−16

15×100=20%15×100=20%

Q.60

एक चुनाव में, दो उम्मीदवारों के बीच में विजेता 64% वोट पाता है और 2240 वोट की बहुमत के साथ जीतता है। तो मतदाता सूची में प्रारंभ में कितने मतदाता थे?

[1] 7560

[2] 7800

✔[3] 8000

[4] 8250

Solution

Q.61

एक संख्या गलती से 4343 की बजाय 3434 से गुणा हो जाती है तो परिणाम में कितने प्रतिशत गलती है?

[1] 39.75%

✔[2] 43.75%

[3] 35.75%

[4] 38.75%

Solution

Q.62

उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करें जिसकी भुजाएं 36 सेमी, 15 सेमी, 39 सेमी. हैं।

[1] 180 cm2

✔[2] 270 cm2

[3] 225 cm2

[4] 360 cm2

Solution

 36, 15, 39
12   5   13

12×36×15cm2=270Cm212×36×15cm2=270Cm2

Q.64

यदि समचतुर्भुज के विकर्ण की लम्बाई 12 सेमी. व 16 सेमी. है तो उस समचतुर्भुज का परिमाप ज्ञात कीजिए।

[1] 20

✔[2] 40

[3] 60

[4] 80

Solution


Triplate – 6, 8, 10
Side = 10cm
Perimeter = 10×4 = 40cm

Q.65

अमित ने 68 मीटर/मिनट की दर से तिरछे चलते हुए एक आयताकार पार्क को पार करने में 15 सेकंड का समय लिया, जबकि अनिल ने उसी क्षेत्र के साथ-साथ 92 मीटर/मिनट की गति से चलते हुए उसी क्षेत्र को पार करने में समान समय लिया। मैदान का क्षेत्रफल क्या है।

[1] 105 mt2

[2] 115 mt2

✔[3] 120 mt2

[4] 135 mt2

Solution


triplate = 8 : 15 : 17
area = 8×15 = 120m2

Q.66

बिना रुके कार की गति 48 किमी/घंटा है और अवरोध के कारण यात्रा की औसत गति कम होकर 42 किमी/घंटा हो जाती है। कितने मिनट/घंटा कार रूकती है?

[1] 6 min

✔[2] 7 ½ min

[3] 8 min

[4] 10 min

Q.67

एक आदमी अपने घर से दफ्तर 30 किमी/घंटा की गति से 11 मिनट देरी से पहुंचता है। यदि वह 40 किमी/घंटा की गति से चलता है तो 4 मिनट जल्दी पहुंचता है। घर से दफ्तर के बीच की दूरी क्या है?

✔[1] 30 km

[2] 35 km

[3] 40 km

[4] 45 km

Solution

Q.68

एक व्यक्ति ने 5000 रु. 4% साधारण ब्याज पर 2 वर्ष के लिए उधार लेकर दूसरे व्यक्ति को 614%614% पर 2 वर्ष के लिए उधार दे दियें उसका लाभ ज्ञात करें।

[1] Rs. 112.50

[2] Rs. 450

✔[3] Rs. 225

[4] Rs. 150

Q.69

एक धनराशि स्वयं की 48 वर्षों में 9 गुनी हो जाती है तो कितने वर्षों में यह स्वयं की 4 गुनी होगी?

✔[1] 18 years

[2] 21 years

[3] 24 years

[4] 28 years

Solution

Q.70

16000 रु. की राशि पर 20% वार्षिक ब्याज की दर से 9 माह का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात करें यदि ब्याज की दर त्रैवार्षिक हों।

[1] Rs. 2,520

[2] Rs. 524

✔[3] Rs. 2,522

[4] Rs. 2,518

Solution

 – r%=204=5%=120r%=204=5%=120
9 months = time = 3–

Q.71

कोई राशि 33 वर्ष के अंत में रु. 48000 और 36 वर्ष के अंत के रू. 55566 हो जाती है। यदि चक्रवृद्धि ब्याज की दर वार्षिक हो। तो ब्याज की वार्षिक दर ज्ञात करें?

[1] 6%

[2] 7%

[3] 4%

✔[4] 5%

Q.72

A किसी कार्य को 30 दिनों में, B उसी कार्य को 36 दिनों में, जबकि C 45 दिनों में समाप्त कर सकता हैं। A, B और C ने एक साथ कार्य शुरू किया लेकिन A कार्य पूरा होने से 5 दिन पहले और B ने कार्य शुरू होने के 6 दिनों बाद कार्य छोड़ दिया। तो कार्य कितने दिनों में पूरा हुआ।

[1] 12 days

[2] 15 days

[3] 16 days

✔[4] 18 days

Solution

Q.73

A किसी कार्य को करने में A और B द्वारा लिए गए समय से 9 दिन अधिक समय में कर लेता है। जबकि B, A और B द्वारा लिए गए समय से 4 दिन अधिक समय में कर लेता हैं। तो A और B मिलकर इस कार्य को कितने दिनों में कर लेंगे।

[1] 4 days

✔[2] 6 days

[3] 8 days

[4] 9 days

Q.74

यदि 36 व्यक्ति एक 200 मी. लम्बी, 3 मी. चौड़ी और 2 मीटर गहरी खाई को प्रतिदिन 10 घंटे कार्य करके 6 दिन में खोदते है तो बताइए कि कितने दिन में प्रतिदिन 8 घंटे कार्य करके 10 आदमी 100 मी. लम्बी, 4 मी. चौड़ी और 3 मी. गहरी खाई खोदेंगे।

✔[1] 27 days

[2] 24 days

[3] 21 days

[4] 18 days

Solution

Q.75

पाइप A और B एक टैंक को 15 मिनट और 20 मिनट में भर सकते हैं जबकि पाइप C इसे 25 मिनट में खाली कर सकता है। शुरुआत में तीन पाइप 10 मिनट के लिए एक साथ शुरू किए गए फिर पाइप C को बंद कर दिया गया जिसके बाद टैंक भर जाएगा।

✔[1] 2 min

[2] 5 min

[3] 10 min

[4] 12 min

CUET Mock Test in Hindi PDF


CUET Mock Test in Hindi PDF
CUET Mock Test in Hindi 2023
CUET Mock Test in Hindi medium
CUET Free Mock Test in Hindi
CUET Mock Test free
Mock Test (CUET)
cuet mock test in hindi 2023
cuet mock test in hindi medium
cuet mock test in hindi pdf

People Search in Google

CUET Mock Test in Hindi PDF
CUET Mock Test in Hindi 2023
CUET Mock Test in Hindi medium
CUET Free Mock Test in Hindi
CUET General Test Mock Test
CUET Mock Test free
CUET Mock Test 2023
CUET Test Series 2023

RBSE Model paper Class 12 Political

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को प्रबल व बेहतर बनाने के लिए हम लेकर आये है बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम पर आधारित 10 मॉडल टेस्ट पेपर्स RBSE Model paper Class 12Political उपलब्ध है।

URL: https://my-notes.in/

Author: G S

Editor's Rating:
4.89

Pros

  • BEST NOTES

Leave a Comment

Free Notes PDF | Quiz | Join टेलीग्राम
20seconds

Please wait...