Important Questions Class 10 Geography Chapter 3 जल संसाधन Sample Paper in Hindi

class 10 geography chapter 3 questions and answers

प्रश्न 6 सरदार सरोवर बाँध परियोजना कहाँ पर व किस नदी पर बनी है?

उत्तर गुजरात राज्य में, नर्मदा नदी पर

प्रश्न 7 भारत में विश्व की सर्वाधिक वर्षा किस राज्य व स्थान पर होती है?

उत्तर मेघालय राज्य के मोसिनराम नामक स्थान पर

प्रश्न 8 टाँका क्या है?

उत्तर राजस्थान के शुष्क तथा अर्धशुष्क क्षेत्रों में प्रत्येक घर में छत, घर के आंगन में पाईप लगाकर वर्षा जल को एक भूमिगत टैंक में जम्मा किया जाता है इस भूमिगत टैंक को टाँका कहा जाता है।

प्रश्न 9 बॉस ड्रिप सिंचाई प्रणाली क्या है?

उत्तर मेघालय राज्य की नदियों व झरनों के जल को बाँस द्वारा बने पाईप द्वारा एकत्रित करने की प्रणाली को बॉस ड्रिप सिंचाई कहते है।

प्रश्न 10 राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण किस विधि द्वारा किया जाता है?

उत्तर राजस्थान के शुष्क व अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण के लिए गड्डे बनाए जाते हैं ताकि मृदा को सिंचित किया जा सके तथा संरक्षित जल को खेती के लिए उपयोग में लाया जा सके। जैसलमेर में खादीन तथा अन्य क्षेत्रों में जोहड़ के नाम से जाना जाता है
पीने का पानी संग्रहण टैंक को टांका कहा जाता है जिसमें छत व आंगन का पानी संग्रहित किया जाता हैं।

Leave a Comment

20seconds

Please wait...